लाइव न्यूज़ :

बिहारः अपनी फेयरवेल पार्टी में SP पर चढ़ा जश्न का खुमार, दनादन दागी पिस्तौल से गोलियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2018 09:16 IST

एसपी ने कोई एक या दो फायर नहीं किए बल्कि लगातार 10 राउंड फायर किए और मैग्जीन खाली होने के बाद ही सांस ली। इस दौरान जिलाधिकारी गाते रहे, लेकिन किसी ने भी एसपी को ऐसा करने से नहीं रोका।

Open in App

पटना, 2 मईः बिहार के कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने यह फायरिंग मंगलवार को कटिहार के गोल्फ मैदान में आयोजित फेयरवेल पार्टी के मौके पर खुशी जाहिर करते हुए की। इस दौरान जिले के जिलाधिकारी भी मौजूद थे, जो उस गाना गा रहे थे। 

दरअसल, पूरा मामला यह है कि बिहार सरकार ने हाल ही में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें कटिहार के एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन का भी नाम शामिल था। उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली तबादला किया गया था। साथ ही साथ कटिहार के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का भी तबादला हो गया था।इन दोनों अधिकारियों के तबादले के बाद जूनियर अधिकारियों ने विदाई के लिए मंगलवार को फेयरवेल पार्टी रखी थी, जिसमें सभी जमकर मस्ती कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाते दिख रहे हैं कि अचानक मस्ती से झूम रहे एस पी को न जाने क्या हो गया और उन्होंने अपनी पिस्तौल से हवा में गोलियां दागना शुरू कर दिया।

एसपी ने कोई एक या दो फायर नहीं किए बल्कि लगातार 10 राउंड फायर किए और मैग्जीन खाली होने के बाद ही सांस ली। इस दौरान जिलाधिकारी गाते रहे, लेकिन किसी ने भी एसपी को ऐसा करने से नहीं रोका।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब