लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: शुरुआती बढ़त मिलती देख कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ताओं ने बजाए ढोल-नगाड़े

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 09:06 IST

13 मई की सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई उसके बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है और कार्यकर्ताओं ने जीत तय मानकर पार्टी कार्यालय में जीत की जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था 13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गईशुरुआती बढ़त मिलती देख कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। 13 मई को वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 224 सदस्यों वाले विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। चुनावों के बाद एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखी थी। 13 मई की सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई उसके बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है और कार्यकर्ताओं ने जीत तय मानकर पार्टी कार्यालय में जीत की जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली में सुबह 8 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीढ़ बढ़नी शुरू हो गई थी। जैसे ही  शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखी कांग्रेस के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। कर्नाटक में कांग्रेस अपनी जीत तय मान रही है। इसे देखते हुए नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न का इंतजाम भी किया जा रहा है।

एक्जिट पोल के नतीजों में क्या था

जी न्यूज और मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं। टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिखाई गई थी। 

2018 के विधानसभा चुनावों में  भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। शुरू में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई लेकिन  26 मई 2019 को बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए। 28 जुलाई 2021 को येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाए गए।  

10 मई को हुए  चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग ने बताया था कि कुल मतदान प्रतिशत 65.70 प्रतिशत दर्ज किया गया। 2018 में, राज्य ने 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसराहुल गांधीBJPसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना