लाइव न्यूज़ :

CDS बिपिन रावत की मौत पर सोशल मीडिया पोस्ट, छह राज्यों में आठ लोगों की गिरफ्तारी, दो पर मामला दर्ज, एक सरकारी नौकरी से निलंबित

By विशाल कुमार | Updated: December 12, 2021 10:36 IST

ये कार्रवाइयां केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक, कांग्रेस शासित राजस्थान और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की तमिलनाडु में हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिपिन रावत की मौत पर पोस्ट करने पर देशभर में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।दो पर मामला दर्ज किया गया है और एक को सरकारी नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।सबसे अधिक तीन गिरफ्तारियां राजस्थान में हुई हैं।

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों की मौत पर सोशल मीडिया पोस्ट करने पर देशभर में कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो पर मामला दर्ज किया गया है और एक को सरकारी नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये कार्रवाइयां केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक, कांग्रेस शासित राजस्थान और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की तमिलनाडु में हुई हैं।

सबसे अधिक तीन गिरफ्तारियां राजस्थान में हुई हैं जिसमें से एक 21 वर्षीय जवाद खान की गिरफ्तारी दुर्घटना के पहले घंटे में ही हुई थी जबकि दो लोगों 28 वर्षीय मनीष कुमार मीणा और 25 वर्षीय जीवनलाल निनमा की गिरफ्तारी शनिवार को हुई है।

दो लोगों की गिरफ्तारी गुजरात में हुई है. पहली गिरफ्तारी अमरेली पुलिस ने 9 दिसंबर को 44 वर्षीय शिव भाई अहिर की हुई थी जबकि शुक्रवार को भरुच विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक सब-इंस्पेक्टर के बेटे फिरोज दीवान को गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में जय आदिवासी युवा शक्ति से जुड़े एक आदिवासी युवक दुर्गेश वास्कले को फेसबुक पर कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया।

खांडवा के एसपी विवेक सिंह का कहना है कि वह नियमित रूप से दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां करता है और उस पर एनएसए लगाया जाना चाहिए।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाया कि भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष इंदर पटेल के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जिन्होंने वास्कले की पोस्ट के जवाब में "बिल्कुल सच" लिखा था। विधायक डांगोरे ने कहा कि पटेल की टिप्पणी को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में लाया गया है।

तमिलनाडु में भाजपा समर्थित एक लोकप्रिय यूट्यूबर, मरिदास को शनिवार को एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसने दुर्घटना के पीछे एक साजिश का संकेत दिया था और सत्तारूढ़ डीएमके पर अलगाववादी राजनीति को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया था।

उसने जहां एक ट्वीट डिलीट कर लिया तो दूसरे में उसने डीएमके और उसकी सहयोगी द्रविड़ कझगाम पर रावत व अन्य की मौत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है. मरिदास के ट्विटर पर दो लाख फॉलोवर हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन है।

जम्मू के सीमावर्ती राजौरी जिले से एक दुकानदार मोहम्मद ए शफी की गिरफ्तारी की गई है। शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर बैंक ने हंसते हुए इमोजी के साथ हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर एक समाचार पर कथित रूप से प्रतिक्रिया देने के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित अपनी एक महिला स्टाफ सदस्य को निलंबित कर दिया।

कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को फेसबुक पर रावत की मौत पर कथित अपमानजनक संदेशों के लिए मंगलुरु में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

टॅग्स :बिपिन रावतसोशल मीडियाट्विटरफेसबुकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे