लाइव न्यूज़ :

सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना की त्रिसेवा जांच होगी, राजनाथ सिंह ने संसद में जानकारी दी

By विशाल कुमार | Updated: December 9, 2021 11:43 IST

रक्षा मंत्री ने संसद में कहा कि एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ट्रेनिंग कमांड एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय वायु सेना द्वारा घटना के संबंध में एक त्रि-सेवा जांच का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री ने कहा कि मैं सम्मानित सदन की ओर से मृतक व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर हैं।

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि गहरे दुख और भारी मन के साथ मैं 8 दिसंबर 2021 की दोपहर में सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर देने के लिए खड़ा हुआ हूं जिसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सवार थे।

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि वायु सेना के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर ने कल सुबह 11:48 बजे सुलूर एयर बेस से उड़ान भरी और दोपहर 12:15 बजे तक वेलिंगटन में उतरने की उम्मीद थी। सुलूर एयर बेस पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12:08 बजे संपर्क टूट गया।

उन्होंने जानकारी दी कि इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कुन्नूर के पास जंगल में आग देखी और उस स्थान पर पहुंचे जहां उन्होंने आग की लपटों में घिरे सैन्य हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा। आसपास के स्थानीय प्रशासन से बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल से बचे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

सिंह ने कहा कि मलबे से बरामद सभी लोगों को वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 लोगों में से 13 ने दम तोड़ दिया.

मृतकों में सीडीएस की पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और वायु सेना के हेलीकॉप्टर चालक दल सहित नौ अन्य सशस्त्र बल कर्मी शामिल हैं।

इनके नाम विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट अधिकारी राणा प्रताप दास, जूनियर वारंट अधिकारी अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा हैं।

वहीं, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनकी जान बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ट्रेनिंग कमांड एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय वायु सेना द्वारा घटना के संबंध में एक त्रि-सेवा जांच का आदेश दिया गया है।

सिंह ने कहा कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सभी सैन्य कर्मियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैं सम्मानित सदन की ओर से मृतक व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

यह जानकारी दिए जाने से पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल थे।

वहीं, हादसे में मरने वाले 12 मृतकों के शव आज सुबह नीलगिरी स्थित वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल से मद्रास रेजिमेंटल केंद्र ले जाया गया. यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव दिल्ली लाया जाएगा।

टॅग्स :बिपिन रावतसंसदराजनाथ सिंहमोदी सरकारArmyहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया