लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने कहा- 5500 डीटीसी और क्लस्टर बसें सीसीटीवी से होंगी लैस, महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 5, 2019 17:14 IST

दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल सिस्टम (डीआईएमटीएस) द्वारा चलाई जा रही क्लस्टर बसों की संख्या अब 2008 हो गई है। डीटीसी में 470 नई लो फ्लोर बसें अगले साल मई तक जुड़ जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (05 दिसंबर) को बताया है कि 5500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।त्येक बस में तीन कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही साथ उन्होंने बसों में 10 पैनिक बटन और ऑटोमेटिक वेहिकल लोकेशन प्रणाली व एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (05 दिसंबर) को बताया है कि 5500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। प्रत्येक बस में तीन कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही साथ उन्होंने बसों में 10 पैनिक बटन और ऑटोमेटिक वेहिकल लोकेशन प्रणाली व एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह महिलाओं की सुरक्षा बनाए रखने में मददगार होगा।

इससे पहले सीएम केजरीवाल 28 नवंबर को हाइड्रोलिक लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरों और पैनिक बटन से लैस सौ स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखा चुके हैं। नवंबर की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने सौ अन्य बसों को सड़क पर उतारा था। अगस्त से अब तक 329 नई स्टैंडर्ड फ्लोर बसों को दिल्ली सरकार हरी झंडी दिखा चुकी हैं।  दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल सिस्टम (डीआईएमटीएस) द्वारा चलाई जा रही क्लस्टर बसों की संख्या अब 2008 हो गई है। डीटीसी में 470 नई लो फ्लोर बसें अगले साल मई तक जुड़ जाएंगी। नई स्टैंडर्ड फ्लोर बसे जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरों और हाइड्रोलिक लिफ्ट से लैस हैं। 

ये सारी बसें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुबारकपुर डबास, निलोथी, बाकोली मंदिर, रोहिणी सेक्टर 23, लुम्पुर बॉर्डर के बीच चलेंगी। इसके अलावा 15 बसें कुतुबगढ़ से पालिका केंद्र और 20 बसें उत्तम नगर और दिल्ली हवाईअड्डे के बीच चलेंगी।

आपको बता दें कि बीते दिन सीएम केजरीवाल ने बुधवार को एलान किया कि पूरे शहर में दिल्लीवासियों को हॉटस्पॉट नेटवर्क के जरिए हर महीने 15 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा था कि पूरे शहर में 11,000 हॉटस्पॉट लगाने पर काम चल रहा है। 16 दिसंबर को दिल्ली सरकार की निशुल्क वाईफाई योजना के तहत 100 हॉटस्पॉट का उद्घाटन किया जाएगा। लोगों को 15 जीबी इंटरनेट डेटा दिए जाने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में किए सभी वादे पूरे कर दिए हैं।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है