लाइव न्यूज़ :

सीसीबी ने कन्नड अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी से चार घंटे तक पूछताछ की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ जनवरी (कभाषा) केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी से एक रियल एस्टेट कारोबारी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के साथ कथित संबंध एवं वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ की।

सीसीबी सूत्रों ने बताया कि राधिका से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी। वह पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची थीं।

इस बीच युवराज को सीसीबी कार्यालय लाया गया था जिसने रियल एस्टेट कारोबारी के साथ धोखाधड़ी की थी और जिसने राधिका के खाते में कथित रूप से पैसे अंतरित किये थे।

सीसीबी कार्यालय में शुक्रवार को पहुंचने से पहले युवराज ने कहा कि वह करीब 18 सालों से राधिका के परिवार को जानता है ।

राधिका ने पूछताछ के बाद सीसीबी कार्यालय से बाहर आने पर कहा कि उन्होंने उनसे किये गये सारे सवालों के जवाब दिये और यदि उन्हें बुलाया जाता है तो वह फिर आने को तैयार है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कोई दिक्कत नहीं है। यदि वह (पुलिस) मुझे फिर बुलाती है तो मैं आऊंगी।’’

एक प्रश्न के उत्तर में अभिनेत्री ने कहा कि उनसे पूछताछ के दौरान क्या क्या पूछा गया, उसके बारे में वह नहीं बता सकतीं।

मीडिया के एक हिस्से में आयी एक खबर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी सवा करोड़ रूपये हासिल नहीं किये जैसा कि कुछ टीवी चैनल वाले बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह फरार नहीं हुई हैं जैसा कि कुछ टीवी चैनलों पर दिखाया गया है।

बाद में सीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘ जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक् नागराज ने विस्तृत पूछताछ की। उनके बयान के आधार पर आगे की जांच आधारित होगी।’’

राधिका ने बुधवार को संवाददाताओें को बताया था कि उन्हें युवराज नामक व्यक्ति से 15 लाख रुपये मिले थे जिसने अपने आपको एक दक्षिणपंथी पार्टी से संबद्ध बताया था।

राधिका ने बताया कि उन्हें युवराज से यह राशि एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म बनाने के लिए मिली थी।

हालांकि, उन्होंने बैंक खाते में अतिरिक्त 60 लाख रुपये जमा कराने की जानकारी नहीं होने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि सीसीबी ने पिछले साल दिसंबर में युवराज को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक रियल एस्टेट कारोबारी ने चुनाव में टिकट देने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

युवराज के घर पर छापेमारी के दौरान 26 लाख रुपये नकद और 91 करोड़ रुपये का चेक मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?