लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामला: 10 व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए बंटे थे प्रश्न-पत्र, सवाल के लिए लोगों ने दिए 35 हजार

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 12:25 IST

दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: सीबीएसई पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे। लेकिन जब पेपर लीक हो गया तो प्रश्न पत्र का दाम घटकर 500 तक आ गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे और हर व्हाट्सऐप ग्रुप में 50-60 लोग जुड़े थे।

सीबीएसई पेपर लीक को लेकर पुलिस ने अब तक 60 लोग से पूछताछ की है। जिसमें 10व्हाट्सऐप  ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं। पुलिस जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लीक कहां से हुआ। जांच से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूटरों और छात्रों से पूछताछ की गई और सभी ने कहा कि उन्हें किसी और से पेपर मिले थे। पुलिस ने गूगल से भी उस ईमेल बारे में जानकारी मांगी है जहां से सीबीएसई की प्रमुख को ईमेल भेजकर बताया गया था कि दसवीं के मैथ का पर्चा लीक हो गया है। इस बीच दसवीं के मैथ और बारहवीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में झारखंड के चतरा जिले के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं 30 मार्च को शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने प्रेस कांफ्रेंस करके रिएग्जाम के डेट की घोषणा की। जहां बारहवीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबार होगी। वहीं दसवीं मैथ की परीक्षा को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि जुलाई में परीक्षा का आयोजन होगा।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष