लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam 2023: कल से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, ChatGPT बैन, जानिए क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 20:19 IST

CBSE Board Exam 2023: परीक्षाओं से पहले बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, ‘‘मोबाइल, चैटजीपीटी के इस्तेमाल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।बुधवार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। चैटजीपीटी (चैट जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर) को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं कक्षा की आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुधवार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षाओं से पहले बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, ‘‘मोबाइल, चैटजीपीटी के इस्तेमाल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।’’ बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।

इसमें चैटजीपीटी के इस्तेमाल वाले उपकरण भी शामिल हैं। इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सके।’’ चैटजीपीटी (चैट जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर) को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। यह दी गई सूचना के आधार पर भाषण, गाने, विपणन कॉपी, समाचार लेख और छात्र निबंध या मानव के समान पाठ उत्पन्न करने में सक्षम है।

नयी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली को एक बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के रूप में जाना जाता है। इसे आगामी शब्द अनुक्रमों का अनुमान करके मानव-जैसा लेखन उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में एक चेतावनी निर्देश भी है, ‘‘आपको किसी भी अनुचित तौर-तरीके में शामिल नहीं होना चाहिए। यदि आप ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’ 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’