लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बोफोर्स केस में आगे की जांच के लिए इजाजत से जुड़ी याचिका वापस ली

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2019 13:44 IST

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आगे क्या करना है, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा लेकिन फिलहाल वह अपनी याचिका वापस लेना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने बोफोर्स मामले में और आगे की जांच से जुड़ी याचिका वापस ली इससे पहले सीबीआई ने कहा था कि उसके पास नये दस्तावेज और सबूत हैं, इसलिए और जांच की जरूरत है

सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट को बताया है कि वह बोफोर्स केस में और जांच से संबंधित आदेश के लिए दायर याचिका वापस लेना चाहती है। कोर्ट ने भी गुरुवार को सीबीआई की बात सुनने के बाद याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आगे क्या करना है, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा लेकिन फिलहाल वह अपनी याचिका वापस लेना चाहती है।

बता दें कि यह मामला राजनीतिक रूप से भी काफी संवेदनशील है। एक और याचिकाकर्ता अजय अग्रवाल भी बोफोर्स केस में और जांच से संबंघधित अपनी याचिका वापस लेने की बात कही है। हालांकि, कोर्ट ने इनके मामले में अधिकार क्षेत्र को लेकर सवाल किए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब छह जुलाई को होगी।

इससे पहले चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नवीन कश्यप ने यह सवाल उठाया था कि सीबीआई बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए कोर्ट की इजाजत क्यों चाहती है। 

सीबीआई ने 1 फरवरी, 2018 को यह याचिका दायर की थी और कोर्ट से कहा था उसके हाथ कुछ और ताजा दस्तावेज और सबूत मिले हैं। ऐसे में उसे फिर से मामले की जांच की जरूरत है।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है