लाइव न्यूज़ :

अस्पताल के आईसीयू में आइसक्रीम खाने के बाद महिला की हुई थी मौत, अब सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2021 08:20 IST

अस्पताल के आईसीयू में नागालैंड की महिला की हुई मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। गृह मंत्रालय ने इसके निर्देश जांच एजेंसी को दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोजी संगमा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया है लापरवाही का आरोपरोजी संगमा की मौत के अगले दिन उनका भतीजा सैमुएल संगमा भी होटल के कमरे में मृत मिला थानागालैंड के कई मंत्रियों ने पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी

नई दिल्ली: गुरुग्राम के एक अस्पताल से आईसीयू में भर्ती नागालैंड की एक महिला की कथित तौर पर आइसक्रीम खाने के बाद हुई मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। गृह मंत्रालय ने इसके निर्देश दे दिए हैं। साथ ही मंत्रालय ने सीबीआई को महिला के भतीजे की मौत के मामले के भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। महिला की मौत के एक दिन बाद भतीजा भी अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया था।

दरअसल, 29 साल की रोजी संगमा को गुरुग्राम के सेक्टर-10 में स्थित अल्फा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह दिल्ली में रिश्तेदारों के साथ रहती थी। महिला के हाथ और पैर में काफी दर्द और खून बहने की शिकायत के बाद उसे यहां भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला की स्थिति सुधरने लगी थी। हालांकि आसीयू में डॉक्टरों की मौजूदगी में एक आइसक्रीम खाने के बाद उसकी स्थिति फिर बिगड़ने लगी और 24 जून को मौत हो गई।

सैमुएल संगमा का हुआ था अस्पताल प्रशासन से झगड़ा

इसके अगले ही दिन महिला का भतीजा सैमु्एल संगमा भी होटल के एक कमरे में मृत पाया गया। सैमुएल संगमा भी दिल्ली में ही रहता था और महिला की मौत के बाद उसकी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बहस भी हुई थी और उसने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने जैसी बातें कही थी।

वहीं, रोजी संगमा की मौत पर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही सैमुएल संगमा की मौत को लेकर भी परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल से जुड़े किसी शख्स की इसमें भूमिका हो सकती है।

माना जा रहा है केंद्र सरकार से मिले निर्देश के बाद इस मामले सीबीआई जल्द ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है। इस मामले को लेकर नागालैंड के कई मंत्रियों ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील