लाइव न्यूज़ :

धनबाद के न्यायाधीश की मौत के मामले में आरोपियों की सीबीआई रिमांड दस दिन बढ़ी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:38 IST

Open in App

धनबाद, 11 अगस्त धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की ऑटो की टक्कर से 28 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच पूरी करने के लिए विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को दोनों आरोपियों की सीबीआई रिमांड दस दिन के लिए और बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को अदालत ने सात अगस्त को सीबीआई की पांच दिनों की रिमांड पर भेजा था।

धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच कर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों का ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ (झूठ पकड़ने का परीक्षण) व ‘फारेंसिक साइकोलॉजी टेस्ट’ (अपराध मनोविज्ञान परीक्षण) कराया था। हालांकि, मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अब उसे दोनों आरोपियों ऑटो चालक लखन वर्मा एवं उसके सहयोगी राहुल वर्मा का नार्को परीक्षण कराना है जिसकी सुविधा झारखंड में न होने के चलते यहां सीबीआई की विशेष मजिस्ट्रेट शिखा अग्रवाल ने एजेंसी के आग्रह पर दोनों आरोपियों की रिमांड दस दिनों के लिए और आगे बढ़ा दी।

मामले की जांच में सीबीआई की मदद कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में जांच से जुड़े लगभग सभी पहलुओं पर काम कर लिया है और अपराध स्थल की पूरी जांच की जा चुकी है। न्यायाधीश की मौत के पूरे दृश्य को आरोपियों के साथ तीन-तीन बार पुनर्निर्मित (रिक्रिएट) किया जा चुका है।

घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि न्यायाधीश रणधीर वर्मा चौक के पास चौड़ी सड़क के किनारे टहल रहे हैं, तभी पीछे आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने सड़क खाली होने के बावजूद ऑटो मोड़कर न्यायाधीश को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया। बाद में घायल न्यायाधीश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर