लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पूर्व बीएसएफ कमांडेंट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनाती के दौरान दर्ज मवेशी तस्करी के मामले में जांच का सामना कर रहे बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार के खिलाफ 5.67 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने कुमार के खिलाफ 2011 और 2020 के बीच कथित तौर पर उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर अवैध संपत्ति जमा करने के लिए एक नया मामला दर्ज किया है। इससे पहले उनके सनसनीखेज पशु-तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 21 सितंबर, 2020 को चार आरोपियों के खिलाफ मवेशी-तस्करी मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान, उसे कुमार द्वारा जमा की गई संपत्ति से संबंधित सबूत मिले, जो कथित तौर पर उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 220 प्रतिशत अधिक थी।

उन्होंने कहा कि संपत्ति में गाजियाबाद में दो , कोलकाता के साल्टलेक में एक, सिलीगुड़ी में एक घर और गाजियाबाद, बुलंदशहर और अमृतसर में कृषि भूमि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कुमार के पास 2.3 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा रसीदें और उनकी पत्नी तानिया सान्याल के नाम पर 90 लाख रुपये से अधिक के म्यूचुअल फंड हैं।

सीबीआई ने पाया कि कुमार ने 2011-20 के दौरान कथित तौर पर 7.1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी, जबकि उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की कुल आय 2.57 करोड़ रुपये से अधिक थी।

बचत और खर्चों की गणना के बाद, एजेंसी ने आरोप लगाया कि कुमार और उनके परिवार के सदस्यों के पास 5.67 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति है, जिसके लिए वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

सीबीआई ने कुमार और पशु तस्करी रैकेट के कथित मास्टरमाइंड इनामुल हक के खिलाफ फरवरी में चार्जशीट दाखिल की थी।

एजेंसी ने कुमार पर बीएसएफ की 36वीं बटालियन के पूर्व कमांडेंट, हक, अनारुल शेख, गोलाम मुस्तफा, तानिया सान्याल, बादल कृष्ण सान्याल और रशीदा बीबी पर कथित तौर पर बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की आपराधिक साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में, सीबीआई ने आरोप लगाया कि हक अवैध व्यापार का सरगना था और दो अन्य आरोपियों ने कुमार के साथ मिलीभगत में सहायता की थी, जिन्हें मुर्शिदाबाद और मालदा में तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?