लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की FIR, घर सहित कई ठिकानों पर तलाशी

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 10:10 IST

सीबीआई ने परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरमबीर सिंह ने अनिल देशमुख के खिलाफ लगाया था भ्रष्टाचार का आरोपपरमबीर सिंह के आरोपों के अनुसार अनिल देशमुख ने कई पुलिस अधिकारियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का टार्गेट दिया थापरमबीर सिंह के आरोपों पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के कथित आरोपों को लेकर सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही शनिवार सुबह सीबीआई ने अनिल देशमुख के घर सहित कई ठिकानों पर सीबीआई की ओर से तलाशी भी ली गई है।

दरअसल, इस केस की जांच पिछले हफ्ते ही बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंपी गई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सीबीआई को अगले 15 दिन के अंदर शुरुआती जांच पूरी कर ये फैसला करने को कहा था कि देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है या नहीं। सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले में शुरुआती जांच पूरी कर ली थी। 

सीबीआई कर चुकी है अनिल देशमुख से लंबी पूछताछ

इससे पहले सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में शुरुआती जांच के तहत पिछले हफ्ते बुधवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। 

बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से पिछले महीने हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा था कि देशमुख ने वाजे सहित कुछ पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का लक्ष्य दे रखा था। 

देशमुख ने इन आरोपों से इंकार किया था। इस पूरे मामेल के तार मुकेश अंबानी के घर के पास से 25 फरवरी को एक एसयूवी से भी जुड़ते हैं। उस एसयूवी के मालिक मनसुख हिरन की मौत हो गई थी। वहीं एनआईए इस मामले में मुंबई पुलिस के सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था, जिन्हें अब निलंबित किया जा चुका है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश के बाद उन्होंने गृह मंत्री के अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :अनिल देशमुखसीबीआईपरमबीर सिंहसचिन वाझेमुकेश अंबानीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?