लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने नागपुर और मुंबई में अनिल देशमुख के परिसरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: April 24, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई/ नागपुर, 24 अप्रैल सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मुंबई और उनके गृहनगर नागपुर स्थित परिसरों पर शनिवार को छापे मारे। यह छापेमारी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद की गई।

मुंबई में, सीबीआई की टीमों ने देशमुख से जुड़े दो परिसरों पर एक साथ छापेमारी की।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित ध्यानेश्वरी बंगले पर छापा मारा गया जो मंत्री पद पर रहते हुए देशमुख को आवंटित किया गया था। दूसरी टीम ने वरली में सर पोचखानवाला रोड स्थित सुखदा अपार्टमेंट में देशमुख के फ्लैट की भी तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीबीआई अधिकारियों ने पीपीई किट और मास्क पहनकर छापेमारी की जो आज सुबह शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि सीबीआई अधिकारी अपने साथ प्रिंटर और एक लैपटॉप लेकर पहुंचे थे ताकि मौके पर ही पंचनामा तैयार किया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने मुंबई में इन स्थानों से अपराध साबित करने वाले दस्तावेज एकत्रित किए हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी की एक टीम शुक्रवार रात नागपुर पहुंची थी और शनिवार सुबह से छापेमारी की। इस टीम के सदस्यों ने भी तलाशी के दौरान पीपीई किट पहनी रखी थी।

देशमुख का घर नागपुर के सिविल लाइन्स इलाके में जीपीओ स्कॉवयर में है।

सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रारंभिक जांच शुरू करने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री मिली है जिसके आधार पर देशमुख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नियमित मामला दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत औपचारिक जांच शुरू की जा सकती है।

उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को जांच का आदेश दिए जाने के बाद राकांपा नेता देशमुख ने इस महीने की शुरुआत में राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी