लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने राजन की जमानत अर्जी का किया विरोध, कहा: उसके मन में कानूनों के प्रति सम्मान नहीं है

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय में छोटा राजन की जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि इस गैंगस्टर के मन में देश के कानूनों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

विशेष सरकारी वकील प्रदीप घराट ने न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की अध्यक्षता वाली एक पीठ से कहा कि राजन के विरूद्ध कई मामले लंबित हैं और उसे कई अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया है एवं सजा सुनायी गयी है। उन्होंने यह कहते हुए उच्च न्यायालय से राजन को जमानत नहीं देने की अपील की कि वह ‘ जेड प्लस सुरक्षा खतरा’ है ।

उन्होंने कहा कि राजन भारत से भाग गया और आखिरकार नवंबर 2015 में गिरफ्तार करके भारत लाये जाने से पहले उसने नकली नामों एवं फर्जी पासपोर्ट पर कई देशों की यात्रा की।

राजन को 2015 को इंडोनेशिया से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

घराट राजन के अंतरिम आवेदन का विरोध करते हुए न्यायालय में दलीलें रख रहे थे। राजन ने एक होटलमालिक की हत्या की कोशिश के मामले में जमानत का अनुरोध किया है।

राजन को 2019 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत एक मामले में आठ साल की कैद की सजा सुनायी थी।

लेकिन राजन के वकील सुदीप पासबोला ने उच्च न्यायालय से कहा कि इस मामले में गैंगस्टर के विरूद्ध भरोसेमंद सबूत नहीं है। उन्होंने अपने मुवक्किल की ओर से कहा, ‘‘ मुझे बस साजिश के आरोप में दोषी करार दिया गया। इस मामले के सभी अन्य आरोपी , उनमें वे भी शामिल है जो असली हमलावर थे, को जमानत पर छोड़ दिया गया है, इसलिए मैं भी समानता का हकदार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ सीधा सबूत नहीं है। केवल दो गवाहों के कनसुनी बयान, जो उनके निजी जानकारी पर आधारित नहीं है, का मेरे विरूद्ध सबूत के रूप में हवाला दिया गया है। उनका बयान उनके सह आरोपी, जो फरार चल रहे हैं, द्वारा दी गयी सूचना पर आधारित है। ’’

इस पर घराट ने उच्च न्यायालय से कहा कि राजन अप्रैल, 2016 से सीबीआई हिरासत में था जबकि उसके सह आरोपी, जिन्हें जमानत दी गयी है, वे 2009 से हिरासत में थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राजन के विरूद्ध 14-15 मामले लंबित हैं।

न्यामयूर्ति प्रभुदेसाई ने सीबीआई को इस मामले की प्राथमिकी, गवाहों के इकबालिया बयान एवं राजन की अपराधिक पृष्ठभूमि का ब्योरे की प्रति अदालत में सौंपने का निर्देश दिया। दो सप्ताह के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए