लाइव न्यूज़ :

CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच कर रहे अधिकारी वीआरएस लेंगे, राम रहीम मामले में भी की थी जांच

By भाषा | Updated: September 26, 2019 06:22 IST

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को एक आरोपी को राहत देने के बदले घूस लेने के आरोप में अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, अस्थाना ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा लेकिन उन्होंने इससे अब तक इनकार किया है। डागर ने इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जांच की थी।

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे एजेंसी के अधिकारी सतीश डागर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीबीआई में अधीक्षक पद पर तैनात सतीश डागर ने निजी कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया है।’’केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को एक आरोपी को राहत देने के बदले घूस लेने के आरोप में अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, अस्थाना ने इन आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि डागर ने पिछले महीने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया।वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा लेकिन उन्होंने इससे अब तक इनकार किया है। डागर ने इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जांच की थी।

टॅग्स :सीबीआईराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos