लाइव न्यूज़ :

CBI ने किया चाइल्ड पॉर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश, 40 देशों से जुड़े थे वॉट्सऐप ग्रुप के तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 13, 2018 20:13 IST

यह एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए चल रहा है। सीबीआई ने बताया कि लगभग 40 देशों के इस ग्रुप के 119 सदस्य हैं, जिनमे सबसे ज्यादा सक्रिय भारत के सदस्य हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च: सीबीआई ने मंगलवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का खुलासा किया है।  न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए चल रहा है। सीबीआई ने बताया कि लगभग 40 देशों के इस ग्रुप के 119 सदस्य हैं, जिनमे सबसे ज्यादा सक्रिय भारत के सदस्य हैं। इसके बाद दुसरे नंबर पर पाकिस्तान और फिर अमेरिका है।  सीबीआई ने इस मामले में इलेक्ट्रोनिक गैजेट का फॉरेंसिक एग्जामिशन भी कराया है। इस बात का खुलासा तिरुवंनतपुरम में की गई जांच में में हुआ है। सीबीआई के मुताबिक यह लड़के बच्चों की पोर्नोग्राफी लोड कर ग्रुप में हर रोज नए सदस्य जोड़ते हैं। 

बता दें कि इससे पहले फरवरी के तीसरे हफ्ते में एक व्हाट्सएप ग्रुप के पांच एडमिन पर केस दर्ज किया गया था। दो साल से चल रहे किड्स एक्स एक्स एक्स नाम के इस ग्रुप का हैंडलर उत्तर प्रदेश के कन्नौज का एक 20 साल का ग्रजुएट बेरोजगार निखिल वर्मा था। लगभग दो महीने की जांच के बाद सीबीआई निखिल वर्मा का पता लगाने में कामयाब हुई थी। इसके अलावा इसमें मुंबई का सत्येंद्र ओमप्रकाश चौहान, दिल्ली के निरंकारी कॉलोनी का नफीस राजा, दिल्ली के भैरों मार्ग निवासी जाहिद उर्फ जाकिर और नोएडा का आदर्श शामिल हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े पांच मामलों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट रूप से निर्देश देने के बावजूद CSAM के कंटेंट तेजी से बढ़ रहे हैं।  भारतीय कानून के मुताबिक आईटी एक्ट के तहत इस तरह के कंटेंट देखने या शेयरिंग करने को लेकर सख्त सजा का प्रावधान है। 

 

टॅग्स :सीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब