लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक जीवन कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2023 11:03 IST

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पार्थ चटर्जी और माणिक भट्टाचार्य भी इसी मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को उनके घर से सीबीआई ने गिरफ्तार किया।सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के दो मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब से निकाला था।जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता: सीबीआई ने स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

सीबीआई अधिकारी पश्चिम बंगाल के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों से जुड़े मामले में बुरवान निर्वाचन क्षेत्र के विधायक साहा से 14 अप्रैल से पूछताछ कर रहे थे।

दूसरी ओर पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि साहा को सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा वाले वाहनों के काफिले में उन्हें ले जाया गया। पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने यह साफ नहीं किया कि विधायक को गिरफ्तार किया गया है या वे केवल हिरासत में हैं। 

अन्य अधिकारियों ने बताया कि साहा को जांच एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय ले जाया जाएगा। सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के दो मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब में से निकाला था।

तालाब से पूरा पानी निकालकर सीबीआई ने जब्त किया फोन

सीबीआई ने रविवार शाम को छापेमारी के दौरान विधायक के घर के बगल के एक तालाब से टीएमसी विधायक का एक मोबाइल फोन बरामद किया था। एजेंसी ने तालाब से सारा पानी निकालकर इस फोन को प्राप्त किया। इससे पहले 14 अप्रैल को सीबीआई ने कथित पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की चल रही जांच में साहा के परिसरों सहित छह स्थानों पर तलाशी ली थी। सीबीआई की टीमों ने बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता में साहा के परिसरों की तलाशी ली। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था।

शिक्षक भर्ती घोटाला: क्या हैं टीमएमसी विधायक पर आरोप

यह आरोप है कि साहा ने कक्षा 9 और 10 के लिए पहली पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी)- 2016 की भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रूप में नौकरी देने का वादा करके उम्मीदवारों से पैसे लेने का काम किया।

तलाशी के दौरान सीबीआई ने प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी सामग्री जैसे उम्मीदवारों की सूची और उनके साथ प्राप्त राशि के रिकॉर्ड वाले दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई अधिकारियों द्वारा विस्तृत पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पार्थ चटर्जी और माणिक भट्टाचार्य के बाद साहा अब तीसरे ऐसे टीएमसी विधायक हैं जिन्हें इस मामले की जांच में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :सीबीआईपश्चिम बंगालTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया