लाइव न्यूज़ :

CBI ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के OSD को किया गिरफ्तार, अन्य IAS अधिकारी के परिसरों पर छापे मारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 18:19 IST

इससे पहले पांच फरवरी को एजेंसी ने बिचौलिए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसने दावा किया था कि वह अधिकारी की तरफ से रिश्वत वसूलता था। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को अब तक इस मामले में सिसोदिया की संलिप्तता का नहीं पता चला है।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी ने अहम माने जा रहे दिल्ली चुनाव से पहले, बृहस्पतिवार रात एक अभियान के तहत माधव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गुप्ता ने दावा किया कि वह माधव की तरफ से रिश्वत वसूल रहा था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव की गिरफ्तारी के संबंध में एक आईएएस अधिकारी के परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि माधव को एक बिचौलिए की ओर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इस बिचौलिए को बुधवार को पकड़ा गया था जो ओएसडी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर रिश्वत लेता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान माधव ने आईएएस अधिकारी की संलिप्तता का आरोप लगाया है जिसके बाद एजेंसी ने उनके परिसरों की तलाशी ली।

एजेंसी ने अहम माने जा रहे दिल्ली चुनाव से पहले, बृहस्पतिवार रात एक अभियान के तहत माधव को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पांच फरवरी को एजेंसी ने बिचौलिए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसने दावा किया था कि वह अधिकारी की तरफ से रिश्वत वसूलता था। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को अब तक इस मामले में सिसोदिया की संलिप्तता का नहीं पता चला है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, “सीबीआई ने दिल्ली के निवासी धीरज गुप्ता के अलावा दिल्ली सरकार के व्यापार एवं कर विभाग के एक जीएसटी अधिकारी को 2.26 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के ओएसडी भी हैं।”

पूछताछ के दौरान गुप्ता ने दावा किया कि वह माधव की तरफ से रिश्वत वसूल रहा था। माधव व्यापार एवं कर विभाग में दिल्ली, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (दानिक्स) के अधिकारी हैं। प्रवक्ता ने कहा, “आरोप है कि एक निजी व्यक्ति (गुप्ता) ट्रांसपोर्टरों पर जीएसटी नहीं लगाने के लिए उनसे अवैध राशि वसूलने के लिए माधव समेत जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारियों की तरफ से बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था।” अधिकारियों ने बताया कि माधव को तत्काल एजेंसी के मुख्यालय ले जाया गया और सीबीआई अधिकारियों ने उनसे विस्तार से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि माधव को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक माधव को 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात किया गया था।

सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “मुझे पता चला है कि सीबीआई ने जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे कार्यालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के तौर पर भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं।” 

(समाचार एजेंसी पीटी   वआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :सीबीआईमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील