लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के चीफ कंट्रोलर अभय कुमार को किया गिरफ्तार, रेल महकमे में मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2023 15:50 IST

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के पीआरओ ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान टीम ने सोनपुर मंडल रेल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से भी गुरूवार की रात करीब 10:30 बजे तक पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीआई ने चीफ कंट्रोलर अभय कुमार से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में सीबीआई की छापेमारी से रेल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। अभय कुमार हाजीपुर में चीफ कंट्रोलर बनने से पहले सोनपुर में कंट्रोलर के पद पर काम कर चुके हैं।

पटनाः सीबीआई ने शुक्रवार को एक बार फिर से बिहार में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के चीफ कंट्रोलर अभय कुमार को गिरफतार कर लिया। उनके ऑफिस समेत कई ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। ईसीआर के पीआरओ ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान टीम ने सोनपुर मंडल रेल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से भी गुरूवार की रात करीब 10:30 बजे तक पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने चीफ कंट्रोलर अभय कुमार से करीब एक घंटे तक पूछताछ की और उन्हें अपने साथ ले गई। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में सीबीआई की छापेमारी से रेल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। इस बीच सोनपुर मंडल रेल कार्यालय के कई वरीय पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। अभय कुमार हाजीपुर में चीफ कंट्रोलर बनने से पहले सोनपुर में कंट्रोलर के पद पर काम कर चुके हैं।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार से सीबीआई की छापेमारी और अभय सिंह से पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ ले जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई क्यों की गई यह तो सीबीआई ही बता सकती है। वहीं दूसरी ओर सोनपुर सीएमएस के कई ठिकानों को भी सीबीआई खंगालने में जुटी है। अचानक मंडल रेल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के दफ्तर और उनके आवास पर हुई छापेमारी से रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।

टॅग्स :सीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी