लाइव न्यूज़ :

Cauvery water dispute: ‘मां कावेरी नहीं जानती हम किस राज्य से हैं, पानी के घटते स्तर से जूझ रही है और गर्मी के महीने में सूख जाती हैं’, गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का तमिलनाडु-कर्नाटक का संदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 18:25 IST

Cauvery water dispute Karnataka Bandh News: सदगुरु ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर वृक्ष आधारित कृषि की शुरुआत करना और कावेरी बेसिन के तहत आने वाले 83 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को हराभरा करना ही एक मात्र उपाय है जिससे कावेरी नदी सालभर प्रचुर मात्रा में जल के साथ प्रवाहित होती रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भी टैग किया है।कन्नड़ संगठनों की ओर से शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया गया था।कावेरी नदी सालभर प्रचुर मात्रा में जल के साथ प्रवाहित होती रहेगी।

Cauvery water dispute Karnataka Bandh News: आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव ने शुक्रवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों से आह्वान किया कि कावेरी के कम पानी को लेकर लड़ने के बजाय वे नदी को समृद्ध कर उसमें प्रचुर जल प्रवाह सुनिश्चित करें।

कर्नाटक और तमिलनाडु में कावेरी जल बंटवारे को लेकर विवाद के बीच उन्होंने कहा, ‘‘मां कावेरी नहीं जानती कि हम किस राज्य से हैं, लेकिन वह पानी के घटते स्तर से जूझ रही है और गर्मी के महीने में सूख जाती हैं।’’ सदगुरु ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर वृक्ष आधारित कृषि की शुरुआत करना और कावेरी बेसिन के तहत आने वाले 83 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को हराभरा करना ही एक मात्र उपाय है जिससे कावेरी नदी सालभर प्रचुर मात्रा में जल के साथ प्रवाहित होती रहेगी।’’

इस पोस्ट में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, ‘‘आइये हम कम पानी को लेकर लड़ने की बजाय मां कावेरी को सशक्त और समृद्ध करें...। ’’ तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने के खिलाफ कन्नड़ संगठनों की ओर से शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया गया था।

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकTamil Naduसिद्धारमैयाएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप