लाइव न्यूज़ :

1892 से शुरू हुए कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानें कब-क्या हुआ?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 16, 2018 19:17 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु को अब 177.25 टीएमसी और कर्नाटक को 14.75 टीएमसी पानी दिया जाए। साल 2007 में ट्रिब्यूनल द्वारा केरल को दिए गए 30 टीएमसीएफटी और पुडुचेरी को दिए गए 7 टीएमसीएफटी जल में कोई बदलाव नहीं होगा।

Open in App

तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के बीच दशकों पुराने कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस ए.एम. खानविलकर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने पिछले साल 20 सितंबर को कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल की तरफ से दायर अपील पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार (16 फरवरी 2018) को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि नदी पर कोई भी राज्य दावा नहीं कर सकता। इस मामले में पानी का बंटवारा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कर्नाटक को फायदा पहुंचेगा। 

कावेरी एक अंतर्राज्यीय नदी है। यह तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल से होकर जाती है। इस नदी के जल विवाद को लकर इन राज्यों में विवाद का लंबा इतिहास रहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में सुलझाने की कोशिश की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु को अब 177.25 टीएमसी और कर्नाटक को 14.75 टीएमसी पानी दिया जाए। इस फैसले से तमिलनाडु को फायदा पहुंचेगा।

कावेरी जल विवाद की पूरी Timeline:-

1892: तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी और मैसूर रियासत के बीच पानी के बंटवारे को लेकर एक समझौता हुआ था। उस वक्त ब्रिटिश राज के तहत ये विवाद मद्रास प्रेसिडेंसी और मैसूर राज के बीच था। जल्दी ही यह समझौता फेल हो गया।

1924: विवाद के निपटारे की कोशिश की गई लेकिन बुनियादी मतभेद बने रहे। पुडुचेरी के कूदने से यह विवाद और जटिल हो गया।

1972ः एक कमेटी बनाई गई जिसने 1976 में कावेरी जल विवाद के सभी चार दावेदारों के बीच समझौता करवाया।

1986ः तमिलनाडु ने अंतर्राज्यीय जल विवाद अधिनियम के तहत इस मामले को सुलझाने के लिए न्यायाधिकरण के गठन का निवेदन किया।

1990ः 2 जून को न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

2007ः दशकों पुराने कावेरी जल विवाद पर 2007 में सीडब्लूडीटी ने कावेरी बेसिन में जल की उपलब्धता को देखते हुए निर्णय दिया। इसमें तमिलनाडु को 419 टीएमसी, कर्नाटक को 270 टीएमसी, केरल को 30 टीएमसी और पुडुचेरी को 7 टीएमसी फुट पानी आवंटित किया गया था। तीनों राज्यों ने सीडब्ल्यूडीटी की तरफ से 2007 में जल बंटवारे पर दिए गए फैसले को चुनौती दी।

2012ः तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाले कावेरी नदी प्राधिकरण ने कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया कि वो रोज तमिलनाडु को नौ हजार क्यूसेक पानी दे।

2016ः तमिलनाडु इस विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। उस वक्त तमिलनाडु की तत्तकालिन मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने सुप्रीम कोर्ट से कावेरी जल प्रबंधन की मांग की थी लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिला।

2018ः सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु को अब 177.25 टीएमसी और कर्नाटक को 14.75 टीएमसी पानी दिया जाए। साल 2007 में ट्रिब्यूनल द्वारा केरल को दिए गए 30 टीएमसीएफटी और पुडुचेरी को दिए गए 7 टीएमसीएफटी जल में कोई बदलाव नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले को लागू करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस फैसले के बाद दशकों पुराने कावेरी जल विवाद का अंत हो जाएगा।

टॅग्स :तमिलनाडुकर्नाटकसुप्रीम कोर्टकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?