लाइव न्यूज़ :

कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, कर्नाटक को मिलेगा 14.75 टीएमसी अतिरिक्त पानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 11:22 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कावेरी जल विवाद पर फैसला सुनाया। कर्नाटक को पहले से 14.75 टीएमसी अतिरिक्त पानी मिलेगा।

Open in App

 सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कावेरी जल विवाद पर फैसला सुनाया। कर्नाटक को पहले से 14.75 टीएमसी अतिरिक्त पानी मिलेगा।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 177.25 टीएमसी पानी तमिलनाडु के दिए जाने का आदेश दिया है। ट्राइब्यूनल ने तमिलनाडु को 193 टीएमसी पानी आवंटित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि पहले के आदेश में तमिलनाडु के 20 टीएमसी भूजल का ध्यान नहीं रखा गया था। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस जस्टिस अमिताभ राय और जस्टिस खानविलकर की पीठ ने फैसला सुनवाया है। कावेरी जल विवाद पर कावेरी वाटर डिस्प्यूट ट्राइब्यूनल (सीडब्ल्यूडीटी) ने साल 2007 में फैसला दिया था। तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों ने ही ट्राइब्यूनल के फैसले के खिलाफ अपील की थी।

कावेरी वाटर डिस्प्यूट ट्राइब्यूनल (सीडब्ल्यूडीटी) का फैसलासुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद सुलझाने के लिए 1990 में कावेरी वाटर डिस्प्यूट ट्राइब्यूनल का गठन किया था। इस ट्राइब्यूनल ने पाँच फ़रवरी 2007 को फैसला सुनाया था। ट्राइब्यूनल ने अपने फैसले में कावेरी नदी के 740 टीएमसी पानी को चार राज्यों को बीच बांटा था। ट्राइब्यूनल ने कर्नाटक को 419 टीएमसी पानी और कर्नाटक को 270 टीएमसी पानी, 30 टीएमसी केरल को और सात टीएमसी पानी पुडुच्चेरी को देने का फैसला दिया था। ट्राइब्यूनरल ने कावेरी नदी का 14 टीएमसी पानी पर्यावरण संरक्षण के लिए इस्तेमाल करने का आदेश दिया था।

ट्राइब्यूनल ने कर्नाटक को मानसून सीज़न (जून से मई) के बीच 192 टीएमसी अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया था। ट्राइब्यूनल ने कर्नाटक को तमिलनाडु के बिलिगंडलु वाटर स्टेसन के लिए जून में 10 टीएमसी, जुलाई में 34 टीएमसी, अगस्त में 50 टीएमसी, सितंबर में 40 टीएमसी, अक्टूबर में 22 टीएमसी, नवंबर में 15 टीएमसी, दिसंबर में आठ टीएमसी, जनवरी में तीन टीएमसी और फ़रवरी से मई तक हर महीने 2.5 टीएमसी पानी छोड़ने के लिए कहा था। 

ट्राइब्यूनल ने अपने फैसले में कहा था कि जिस साल कम बारिश हो उस साल सभी राज्यों के लिए निर्धारित पानी की मात्रा उसी अनुपात में कम की जा सकती है। कर्नाटक ने ट्राइब्यूनल के फैसले का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में 312 टीएमसी पानी दिए जाने की माँग की। तमिलनाडु ने भी सुप्रीम कोर्ट में जाकर अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2017 में कावेरी जल विवाद पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। 

कावेरी जल विवाद का इतिहासकावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद करीब 120 साल पुराना है। मद्रास प्रेसिडेंसी ने 1924 में मेटूर बांध बनाया था। मैसूर और मद्रास के बीच 1925 में कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर पहले 50 साल तक अनुबंध था। ऐतिहासिक रुप से तमिलनाडु को कावेरी नदी ाक 602 टीएमसी और कर्नाटक को 138 टीएमसी पानी मिलता था। दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते की मियाद 1974 में पूरी हो गई। समझौता की मियाद खत्म होने के बाद कर्नाटक ने कावेरी नदी घाटी में बांध बनाने शुरू कर दिए। कर्नाटक का दावा है कि समझौते की वजह से कावेरी नदी घाटी में खेती का विकास नहीं हो सका।

कावेरी नदी जल विवाद पर हुई हिंसापिछले दो दशकों में कई बार कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। 1990-191 में खराब मानसून रहा जिससे औसत से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई। राज्य भर में तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिए जाने का हिंसक विरोध हुआ। इस हिंसा में 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टतमिलनाडुकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील