लाइव न्यूज़ :

Cash For Query: "महुआ को निशाना बनाया जा रहा है, निशिकांत दुबे गलत हैं", संसदीय समिति में शामिल कांग्रेस के सांसद उत्तम रेड्डी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 08:56 IST

कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा महुआ मोइत्रा को निशाना बनाया जा रहा है। दुबे महुआ के खिलाफ गलत बयानी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे महुआ के बारे में गलत बोल रहे हैंसांसद रेड्डी ने कहा कि मैंने बैठक के दौरान महुआ के मुंह से कोई असंसदीय भाषा नहीं सुनी हैमहुआ मोइत्रा के खिलाफ चलाया जा रहा मामला पूरी तरह से झूठा है

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने बीते गुरुवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मोइत्रा के खिलाफ 'पैसे लेकर संसद में सवाल' का आरोप इसलिए लगाया गया क्योंकि भाजपा सांसद दुबे सबके सामने 'भ्रामक कहानी' पेश कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा महुआ मोइत्रा को निशाना बनाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी गुरुवार को संसद की आचार समिति की बैठक से वॉकआउट  करने वाले विपक्षी सांसदों में से थे। बैठक में विपक्षी सदस्यों ने भाजपा सदस्यों का विरोध किया और कहा कि उन्होंने महुआ मोइत्रा के मुंह से कोई 'असंसदीय' भाषा नहीं सुनी।

सांसद रेड्डी ने कहा, "मैंने महुआ मोइत्रा के मुंह से कोई असंसदीय भाषा नहीं सुनी है। निशिकांत दुबे ने जो भी कहा है वह पूरी तरह से गलत है। भाजपा निशिकांत दुबे का इस्तेमाल कर रही है महुआ को निशाना बनाने के लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "महुआ ने बताया कि निशिकांत दुबे ने अपने चुनावी हलफनामे में गलत शैक्षणिक योग्यता बताई है। इस कारण से निशिकांत दुबे उन पर हमला कर रहे हैं। महुआ के खिलाफ यह पूरी तरह से झूठा मुद्दा है।"

जानकारी के अनुसार लोकसभा आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए "पैसे लेकर सवाल पूछने" के आरोपों पर जब उनका बयान दर्ज होने के बाद जिरह हो रही थी तो तृणमूल सांसद मोइत्रा ने उनके और अन्य सदस्यों के खिलाफ "असंसदीय भाषा" का इस्तेमाल किया।

वहीं कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि भाजपा महुआ मोइत्रा को इस कारण से निशाना बना रही है क्योंकि वह लगातार संसद में अडानी को बेनकाब कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "भाजपा के बड़े नेता और सरकार में शामिल शीर्ष मंत्री महुआ मोइत्रा को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह संसद में लगातार अडानी को बेनकाब कर रही हैं। हमें लगता है कि संसदीय लोकतंत्र में एक सांसद को निशाना बनाना अच्छी बात नहीं है। एक प्रतिभाशाली महिला सांसद को सिर्फ इसलिए निशाना बनाना क्य़ोंकि वो एक अच्छी वक्ता हैं और वह कुछ मुद्दों पर आपका विरोध करती हैं, यह बहुत ही गलत है।''

सांसद रेड्डी ने कहा, "इसलिए हम संसद की आचार समिति के अंदर और बाहर दोनों जगह अपना रुख उठाते रहे हैं। सभी विपक्षी सांसदों ने भी महसूस किया कि जिरह में लगातार महुआ से आपत्तिजनक, अशोभनीय सवाल किए गए। इसलिए महुआ मोइत्रा और पांचों विपक्षी सांसदों ने फैसला किया कि वो ऐसा नहीं करने देंगे और सभी बैठक से बाहर चले गए।''

मालूम हो कि महुआ मोइत्रा ने बीते गुरुवार को अपने खिलाफ 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के आरोपों में  लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुई थीं। बैठमक में शामिल महुआ मोइत्रा और विपक्षी सदस्य दोपहर को बैठक से वॉकआउट कर गये। महुआ के साथ विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि संसदीय समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद से "व्यक्तिगत सवाल" पूछे और उन्हें शर्मसार किया।

संसदीय समिति की बैठक से वॉकआउट करने वालों में बसपा सांसद दानिश अली, जनता दल (यूनाइटेड) सांसद गिरिधारी यादव और कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी शामिल थे।

टॅग्स :महुआ मोइत्राकांग्रेसBJPTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी