लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो प्रसारित होने पर सपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:46 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कृषि मंत्री रहे डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नेरथुआ निवासी दिलीप कुमार की तहरीर पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि दिलीप कुमार की तहरीर पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 505 (2) (विभिन्न समुदायों के बीच घृणा पैदा करने के इरादे से झूठ बोलना) के तहत मामला दर्ज किया है। तहरीर में दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि विधायक पांडेय द्वारा ग्राम पट्टी रहस कैथवल में सार्वजनिक स्थल पर बैठक में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदों पर पदस्थ व्यक्तियों का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से गालियां दी गई और उनके इस कृत्य से जनमानस के विभिन्न वर्गों में घृणा और वैमनस्य उत्पन्न हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos