लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण पर ताला लगाने वाले 800 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:24 IST

Open in App

नोएडा, 30 अक्टूबर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के गेट पर ताला लगाने तथा कर्मचारियों को कार्यालय में बंधक बनाने के मामले में प्राधिकरण 800 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रसाद ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत की है कि किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, सुधीर चौहान, उदल, सोनू, अंकित, ओमवीर, बिजेंदर सहित 38 आरोपियों समेत करीब 800 किसानों ने शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के गेट पर ताला लगा दिया, तथा प्राधिकरण कार्यालय में तैनात लोगों को बंधक बनाया और सरकारी कार्य में बाधा डाला। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि इससे पूर्व भी किसान परिषद के नेताओं के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। आबादी के निस्तारण, बढे़ हुए दर से मुआवजा देने तथा आवासीय भूखंड आवंटित करने की मांग को लेकर 81 गांव के किसान करीब दो माह से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान नेता सुखबीर खलीफा ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। किसानों की जमीन लेने के बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारी ना तो उन्हें उचित मुआवजा दे रहे हैं, ना ही उनकी आबादी की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप