लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की शादी की खुशी कम कर सकती है ये खबर, कोर्ट में मामला हुआ दर्ज फंस सकते हैं रोहित शेट्टी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 15, 2018 08:49 IST

शादी में रणवीर सिंह पर जो मूंछ दिखाई दे रही थीं, वो उन्होंने शादी के लिए नहीं, बल्कि सिंबा फिल्म के लिए बढ़ा रखी हैं।

Open in App

रणवीर सिंह, बॉलीवुड की शीर्ष अदाकरा दीप‌िका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन एक तरफ उनकी शादी हुई और दूसरी तरफ उनके लिए एक बुरी खबर आ गई। दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों पूरे तन-मन से अपनी आने वाली फिल्म सिंबा की शूटिंग में लगे हुए हैं।

अपनी इस फिल्म में रणवीर इतने मशगुल हैं कि उन्होंने अपनी शादी में भी उन्होंने फिल्म की लुक को नहीं हटाया। असल में शादी में रणवीर सिंह पर जो मूंछ दिखाई दे रही थीं, वो उन्होंने शादी के लिए नहीं, बल्कि सिंबा फिल्म के लिए बढ़ा रखी हैं।

जानकारी के अनुसार इन दिनों दीपिका ने तो फिल्में लेनी बंद कर दी थीं। उन्होंने बीते एक साल से किसी फिल्म को हां नहीं की। रणवीर भी कुछ नक्‍शे कदम पर थे। लेकिन उन्होंने एक फिल्म करने का मनाया था। इस‌ वक्त वे केवल रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे हैं।

लेकिन शादी वाले दिन ही किसी ने रणवीर सिंह की इस फिल्म पर ग्रहण लगा दिया। असल में फिल्म सिंबा खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें फिल्म पर कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ममाला दर्ज कराया छत्तीसगढ़ की एक ब्रेवरेज कंपनी ने है। कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स पर ट्रेडमार्क के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि रोहित शेट्टी ने‌ फिल्म के नाम उनके पेटेंट किए हुए नाम का इस्तेमाल किया। कंपनी अपने बीयर और अन्य नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स इसी नाम से बेचती है ।

ऐसे में अगर फैसला कंपनी के पक्ष में आता है तो ना केवल रोहित शेट्टी को फिल्म का नाम बदलना पड़ेगा। बल्कि कॉपीराइट के तहत उन्हें सजा भी दी जा सकती है। जबकि पहले ही रोहित शेट्टी फिल्म के प्रमोशन में लगए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को चर्चा में लाने का कर दिया है।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका रणवीर शादी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए