लाइव न्यूज़ :

सनी लियोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, केरल पुलिस ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात फरवरी बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि लियोनी लगभग 29 लाख रुपये लेने के बाद कोच्चि में 2019 में हुए वेलेंटाइन डे कार्यक्रम में शरीक नहीं हुई थीं।

लियोनी शनिवार को जब पूवर रिजॉर्ट में थीं तब कोच्चि की अपराधा शाखा इकाई ने उनसे पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और हम तथ्यों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। ''

एक ओर जहां आयोजकों का कहना है कि ''बिग बॉस'' की पूर्व प्रतिभागी लियोनी कार्यक्रम में शरीक नहीं हुईं थीं तो दूसरी ओर लियोनी ने कहा है कि वह दो बार आईं लेकिन कार्यक्रम हुआ ही नहीं था।

कई बार स्थगित होने के बाद आखिरकार यह कार्यक्रम कोच्चि के निकट अंगामल्ली में एडलक्स इंटरनेशनल सम्मेलन केन्द्र में आयोजित होना है।

लियोनी का कथित रूप से कहना है कि आयोजकों ने कई बार कार्यक्रम में बदलाव किया और ऐसा उनकी अनुपलब्धता के कारण नहीं किया गया और उन पर अब भी 12 लाख रुपये बकाया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो