लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मामला झूठ पर आधारित : केंद्रीय मंत्री के वकील ने कहा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के वकील कीरत नागरा ने शनिवार को कहा कि निशानेबाज (शूटर) वर्तिका सिंह द्वारा उनके (मंत्री के) खिलाफ दायर मामला झूठ पर आधारित है तथा राजनीतिक संरक्षण इस मामले में कहीं अधिक स्पष्ट रूप में नजर आ रहा है।

नागरा ने कहा कि यह मामला मंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश है और वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तिका ने उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर की एक अदालत का रुख कर ईरानी और दो अन्य लोगों पर उन्हें (वर्तिका को) महिला आयोग का सदस्य बनाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि एक पुलिस शिकायत में कुछ दिन पहले वर्तिका को नामजद किया गया था।

इस साल नवंबर में वर्तिका और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अमेठी जिले के मुसाफिरखाना पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नागरा ने एक बयान में कहा कि यह झूठ के आधार पर उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश है, जिसमें इस व्यक्ति ने आधिकारिक दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा भी किया है।

नागरा ने कहा कि अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से ध्यान भटकाने के लिए शूटर ने ‘‘कुछ काल्पनिक मामला दायर कराया है, जिस बारे में हमने प्रेस में पढ़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक आदतन अपराधी ने प्रचार पाने के लिए दुर्भावनापूर्ण कोशिश की है, जिसमें राजनीतिक संरक्षण स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ईरानी इस विषय में कानूनी उपायों का सहारा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया