आदेशों का उल्लंघन कर झरने में नहाने पर मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: January 8, 2021 04:20 PM2021-01-08T16:20:12+5:302021-01-08T16:20:12+5:30

Case filed against eight MNS workers for violating orders for bathing in waterfall | आदेशों का उल्लंघन कर झरने में नहाने पर मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

आदेशों का उल्लंघन कर झरने में नहाने पर मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जनवरी ठाणे में एक ‘समाधि’ मंदिर के भीतर स्थित गर्म पानी के चश्मे में प्रवेश कर मंदिर प्रबंधन के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ठाणे जिले में गणेशपुरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागडे ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी कानून के तहत मनसे के स्थानीय नेता सुनील देवरे और पार्टी के सात अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में महामारी कानून लागू हैं।

पुलिस ने बताया कि मंदिर के प्रबंधन ने मंदिर को आम लोगों के लिए खोला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण गर्म पानी के चश्मे में नहाने पर रोक है। मंदिर के भीतर एक संत की समाधि है और वहीं पर गर्म पानी का चश्मा भी है।

आदेश का उल्लंघन करते हुए राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को गर्म पानी के चश्मे में नहाने गए थे। सागडे ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against eight MNS workers for violating orders for bathing in waterfall

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे