लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को पुलिस से उलझना पड़ा भारी, 37 के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2019 05:52 IST

मध्य प्रदेशः शनिवार देर रात करीब 8 बजे भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहती थीं. इसी बीच कार्यकर्ताओं ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लेकर पुलिस से बदतमीजी करना सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने पार्षद रविंद्र यति सहित 37 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद और 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है.

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लेकर पुलिस से बदतमीजी करना सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने पार्षद रविंद्र यति सहित 37 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है, जिसमें 12 लोगों को नामजद और 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

गौरतलब है कि शनिवार देर रात करीब 8 बजे भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहती थीं. इसी बीच कार्यकर्ताओं ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. 

कमला नगर थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थकों का पुलिस से बदतमीजी करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता राधा सेंगर थाने में पुलिस अधिकारियों के ऊपर चूड़ी फेंकने का प्रयास करती नजर आ रही हैं, वहीं पार्षद रविंद्र यति ने पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी.

जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद रविंद्र यति की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेता वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos