लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद शीला कौल के पुत्र समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:36 IST

Open in App

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) 14 मार्च रायबरेली जिले में सिविल लाइंस इलाके में पांच बीघे भूमि को फर्जी तरीके से फ्रीहोल्ड कराने के मामले में कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी के सचिव तथा पूर्व सांसद शीला कौल के बेटे विक्रम कौल और तत्कालीन अपर जिलाधिकारी समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

यह मुकदमा मौजूदा अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

उपाध्याय ने शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी की ओर से 6 फरवरी 2001 फ्रीहोल्ड के लिए आवेदन किया था। तत्कालीन नजूल लिपिक और प्रभारी अधिकारी नजूल सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधिक तथ्यों को छिपाते हुए जमीन को सोसायटी के पक्ष में बिना पट्टा प्राप्त किए फ्रीहोल्ड किए जाने की संस्तुति की गई।

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि तत्कालीन तहसीलदार—सदर ने भी उस जमीन को सोसायटी के पक्ष में गलत ढंग से फर्जी पट्टे के आधार पर फ्रीहोल्ड किए जाने की संस्तुति कर दी। उस पर तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार के हस्ताक्षर भी हैं। वहीं पुराने अभिलेखों में जगह-जगह सफेदा लगाकर ओवरराइटिंग की गई है।

उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट ने की थी। उसी जांच के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज करने की तहरीर दी गई थी।

पुलिस ने पूर्व सांसद शीला कौल के बेटे विक्रम कौल, सब रजिस्ट्रार घनश्याम, तत्कालीन एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन पाल आर्य, तत्कालीन तहसीलदार कृष्ण पाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विन्ध्यवासिनी प्रसाद, नजूल लिपिक रामकृष्ण श्रीवास्तव, लेखपाल प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रभारी कानूनगो प्रदीप श्रीवास्तव और नजूल लिपिक छेदीलाल जौहरी समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो