लाइव न्यूज़ :

मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का 97 साल की उम्र में हुआ निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 14:26 IST

पद्म श्री से सम्मानित मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देबनाथ के निधन पर शोक जताया।

Open in App
ठळक मुद्देपद्म श्री से सम्मानित मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।97 वर्षीय देबनाथ को बीते साल 24 दिसंबर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बंगाली कॉमिक किरदार ‘ बंतुल द ग्रेट’ , ‘ हांडा-भोंदा’ और ‘नोंते फोंते’ के रचयिता थे देबनाथ।

कोलकाता: मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 97 वर्षीय देबनाथ को बीते साल 24 दिसंबर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पद्म श्री से सम्मानित देबनाथ ने पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 15 मिनट पर आखिरी सांस ली। वहीं, देबनाथ के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया।

सीएम बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अत्यंत दुख की बात है कि प्रख्यात साहित्यकार, चित्रकार, कार्टूनिस्ट और बच्चों की दुनिया के लिए कुछ अमर चरित्रों के निर्माता नारायण देबनाथ नहीं रहे। उन्होंने बंटुल द ग्रेट, हांडा-भोंडा, नॉनटे-फोंटे, ऐसे आंकड़े बनाए थे जो दशकों से हमारे दिलों में अंकित हैं।" बनर्जी ने आगे लिखा, "हमें उन्हें 2013 में बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार बंगा विभूषण से सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा था। उनका निधन निश्चित रूप से साहित्यिक रचनात्मकता और कॉमिक्स की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों, पाठकों और अनगिनत प्रशंसकों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी नारायण देबनाथ के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कार्टूनिस्ट श्री नारायण देबनाथ जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ओम शांति।"

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos