लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:36 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) , 25 जून बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक कार पलटकर तालाब में गिर गई जिससे चालक समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग बच्चे के जन्मदिन के मौके पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार महाराजगंज तराई के लोहकवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे (तालाब) में पलट गई और कार सवार छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग 12 वर्षीय उत्कर्ष के जन्मदिन के अवसर पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से लोगों को निकालकर जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छह लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना में उत्‍कर्ष (12) उसके पिता कृष्ण कुमार सिंह (38) मां स्नेहलता (35), परिवार के सौम्य (18) लिली (14) और चालक शत्रोहन कुमार (30) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग गोंडा जिले के मनहना गांव के निवासी थे।

मौके से गुजर रहे चश्मदीद अब्दुल हक़ीब ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार बलरामपुर से तुलसीपुर की तरफ जा रही थी जबकि एक मोटर साइकिल पर दो लोग दूसरी दिशा से आ रहे थे तभी कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि वो जब मौके पर पहुंचे तो बाइक सड़क पर गिरी हुई थी और कार सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलटी हुई थी जिसमें लोग फंसे हुए थे। अब्दुल हक़ीब बताते है कि जब सबको गाड़ी से बाहर निकाला गया तो एक बच्ची की सांस चल रही थी लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीण बताते हैं कि कार जब पलटी उसके बाद हम लोगों ने किसी तरह शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए है जिसे गोंडा के एक अस्पताल रैफर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो