लाइव न्यूज़ :

"भूल नहीं सकता जब अफ़्रीकी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि वो बोलते-बोलते रो पड़ेंगे...", पीएम मोदी ने सदन में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2023 12:29 IST

संसद के विशेष सत्र के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने जी20 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उस भावनात्मक क्षण को नहीं भूल सकता कि जब घोषणा हुई तो अफ़्रीकी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शायद वह बोलते-बोलते रो पड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के विशेष सत्र के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने किया जी20 की सफलता का जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि जी20 की सफलता किसी व्यक्ति या दल की नहीं है, देश की सफलता हैचंद्रयान-3 की सफलता ने न केवल भारत बल्कि दुनिया को गौरवान्वित किया है

नई दिल्ली: संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को भारत की सफल मेजबानी में संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जी20 की सफलता का श्रेय पूरे देश को जाता है। यह किसी किसी एक व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल की सफलता नहीं है।

उन्होंने कहा, ''आज, सदन में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से जी20 की सफलता की सराहना की है। मैं सभी संसद सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। जी20 की सफलता देश के 140 करोड़ नागरिकों की सफलता है। यह भारत की सफलता है, न कि किसी व्यक्ति या पार्टी की है। यह हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।”

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लोकसभा को बताया कि भारत की एकजुटता और समूहिक शक्ति ने जी20 घोषणा पर आम सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि उसकी मेजबानी में फ्रीकी संघ को जी20 के पावर ब्लॉक के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा, “भारत को इस बात पर गर्व होगा कि जब वह जी20 का अध्यक्ष था तो अफ्रीकी संघ उसका सदस्य बना। मैं उस भावनात्मक क्षण को नहीं भूल सकता कि जब घोषणा हुई तो अफ़्रीकी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शायद वह बोलते-बोलते रो पड़ेंगे। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत को इतनी बड़ी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का सौभाग्य मिला है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, "यह भारत की ताकत है कि जी 20 में यह सर्वसम्मती से संभव हुआ। आपकी अध्यक्षता में पी20-जी20 संसद अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन की घोषणा आपने की है, उसको हमारा पूरा समर्थन मिलेगा।"

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “आज हर जगह सभी भारतीयों की उपलब्धियों की चर्चा हो रही है। यह हमारी संसद के 75 वर्षों के इतिहास के दौरान हमारे एकजुट प्रयासों का परिणाम है। चंद्रयान-3 की सफलता ने न केवल भारत बल्कि दुनिया को गौरवान्वित किया है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसदजी20चंद्रयान-3भारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम