लाइव न्यूज़ :

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो फैमिली संग 7 दिन के भारतीय दौरे पर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 21:58 IST

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जस्टिन टुड्रो और उनके परिवार का नमस्ते कर स्वागत किया। वह 17 फरवरी से 24 फरवरी तक भारत दौरे पर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 फरवरी: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर सात दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र और बहुलवाद के साझा मूल्यों के साथ रणनीतिक साझेदारी! कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो को नमस्ते। वह 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2018 तक भारत दौरे पर हैं।

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, कनाडा के प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान एवं नवाचार, ऊच्च शिक्षा, आधारभूत विकास, अंतरिक्ष समेत कई क्षेत्रों के साझा हितों को लेकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इसके अलावा, इस दौरे के अंतर्गत दोनों देश आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे और सुरक्षा व आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहयोग पर प्रतिबद्धता जताएंगे। कनाडा में भारतीय मूल के 14 लाख लोग रहते हैं।  मोदी 23 फरवरी को टड्रो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान ट्रुडो आगरा, मुंबई और अमृतसर भी जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले अप्रैल 2015 में कनाडा का दौरा किया था।

 

टॅग्स :कनाडापीएम मोदीविदेश मंत्री सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब