लाइव न्यूज़ :

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर जताया दुख, कहा- दुर्घटना की तस्वीरें और रिपोर्ट मेरा दिल तोड़ देती हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2023 12:03 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना भेज रहा हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं घायलों को अपने विचारों में रख रहा हूं। इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को ओडिशा में हुए तीन रेल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया।उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और रिपोर्ट मेरा दिल तोड़ देती हैं।

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को ओडिशा में हुए तीन रेल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और रिपोर्ट मेरा दिल तोड़ देती हैं। मैं उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना भेज रहा हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं घायलों को अपने विचारों में रख रहा हूं। इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।"

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन के उस डिब्बे को जमीन से निकालने के लिए क्रेन और बुलडोजर की मदद ली जा रही है, जो एक अन्य ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया था। 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ यह हादसा भारतीय रेल इतिहास का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है। रेल मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस ट्रेन दुर्घटना की जांच दक्षिण-पूर्व सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए एम चौधरी करेंगे।

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। 

अधिकारी ने कहा, "पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए।" उन्होंने बताया कि चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ओड़िसाजस्टिन ट्रूडोकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी