लाइव न्यूज़ :

सांस नहीं ले पा रहा, वेंटिलेटर हटाया गया है: मरने से पहले हैदराबाद में बोला कोरोना मरीज

By अनुराग आनंद | Updated: June 29, 2020 14:10 IST

चेस्ट अस्पताल के अधीक्षक महबूब खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम हृदय में वायरल संक्रमण के कारण 25-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की एक नई घटना देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में डॉक्टर ने कहा कि मरीज इतने गंभीर अवस्था में था कि वह ऑक्सीजन की आपूर्ति महसूस नहीं कर सका।मरीज ने मौत से पहले कहा कि मेरा दिल रुक गया है और केवल फेफड़े काम कर रहे हैं।वीडियो बनाकर मरीज ने कहा कि उन्होंने वेंटिलेटर हटा दिया है और पिछले तीन घंटे से ऑक्सीजन की सहायता नहीं दी जा रही है।

नई दिल्ली:हैदराबाद में कोरोना से संक्रमित 35 वर्षीय शख्स ने अपनी मौत से पहले अस्पताल में वीडियो बनाकर अपने पिता को भेजा, जिसमें वह कह रहा था कि डॉक्टरों द्वारा वेंटिलेटर सपोर्ट हटाए जाने के बाद वह सांस नहीं ले पा रहा है। 

एचटी के मुताबिक, उसने अपने वीडियो में कहा कि तीन घंटे से अधिक समय से मैं बार-बार उनको बता रहा हूं लेकिन उनमें से कोई मेरे निवेदन को समझने के लिए तैयार नहीं है। मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं...बाय डैडी।

यह घटना शुक्रवार की है, वीडियो रविवार को वायरल हुआ-

रिपोर्ट की मानें तो यह घटना शुक्रवार की है। जबकि मरीज के मौत के बाद रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शुक्रवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर वीडियो बनाकर मरीज ने कहा कि उन्होंने वेंटिलेटर हटा दिया है और पिछले तीन घंटे से ऑक्सीजन की सहायता देने के लिए मेरी दलील का जवाब नहीं दे रहे हैं। मेरा दिल रुक गया है और केवल फेफड़े काम कर रहे हैं, लेकिन मैं साँस लेने में असमर्थ हूं डैडी। बाय डैडी। अलविदा डैडी। 

अस्पताल ने इस पर क्या जवाब दिया-

इस मामले में चेस्ट अस्पताल के अधीक्षक महबूब खान ने इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर हटाए जाने की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मौके पर वेंटिलेटर सपोर्ट मरीज को दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि लेकिन मरीज इतने गंभीर अवस्था में था कि वह ऑक्सीजन की आपूर्ति महसूस नहीं कर सका। 

खान ने कहा कि उस आदमी की अचानक मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने ऐसे कई मामले देखे हैं। आमतौर पर, कोविड -19 से संक्रमित फेफड़ों के पतन के कारण वृद्ध लोगों की मृत्यु हो जाती है। हम हृदय में वायरल संक्रमण के कारण 25-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की एक नई घटना देख रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन प्रदान की जाती है, लेकिन वे इसे अपर्याप्त महसूस करते हैं।

मृत मरीज के पिता ने ये कहा-

मृतक मरीज के पिता ने कहा कि वीडियो भेजने के कुछ मिनट बाद उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा 24 जून को तेज बुखार से पीड़ित था।

कुछ अस्पतालों में प्रवेश के लिए कोशिश करने के बाद, आखिरकार उसे 24 जून को चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 जून को उसकी मृत्यु हो गई। पिता, शहर के बाहरी इलाके में जवाहरनगर में रहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया