लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार खत्म

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:58 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा क्षेत्रों में आठवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान सोमवार को शाम साढ़े छह बजे समाप्त हो गया।

मालदा में छह, मुर्शिदाबाद में 11, कोलकाता उत्तरी में सात और बीरभूम में 11 निर्वाचन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में 283 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में कुल 84,77,728 मतदाता हैं। इनमें 43,55,835 पुरूष, 41,21,735 महिलाएं और तृतीय लिंग के 158 मतदाता हैं।

कुल 11,860 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा।

इस चरण में तृणमूल कांग्रेस, बसपा और भाजपा ने 11-11 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा चार सीटों पर, कांग्रेस तीन सीटों पर, एआईएफबी दो सीटों पर तथा आरएसपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। मुकाबले में चार निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।

पश्चिम बंगाल समेत देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण रोड शो और वाहनों की रैलियों पर पाबंदी लगाए जाने के कारण विभिन्न दलों ने अधिकतम 500 भागीदारों के साथ छोटी-छोटी रैलियां की या डिजिटल तरीके से सभा का आयोजन किया गया।

चुनाव आयोग ने कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के लिए कई उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’