लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान अधिक शुल्क वसूलने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:50 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र में स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर कोविड-19 मरीजों से अधिक शुल्क वसूलने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ 15 दिन लंबा एक अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का नाम "जन आरोग्य अभियान" होगा, जो अगले हफ्ते से शुरू होगा।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ अभय शुक्ला ने बताया, " इसका मकसद बीते एक साल में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के दौरान सरकारी आदेशों और नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर सरकारी अधिकारियों पर दबाव बढ़ाना है।"

उन्होंने कहा, " हमारा अभियान अगले हफ्ते शुरू होगा और 15 दिन चलेगा। इसमें सोशल मीडिया मुहिम भी शामिल है, जिसके तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और इस क्षेत्र के अन्य हितधारकों के सोशल मीडिया अकांउट टैग किए जाएंगे।"

इस अभियान के तहत उन लोगों के आंकड़े जुटाए जाएंगे जिनसे महामारी के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा अधिक शुल्क वसूला गया है।

शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के दौरान अधिक शुल्क वसूले गए मामले उठाए जाएंगे और लोगों को स्वास्थ्य देखभाल के अधिकारों के बारे में संवेदनशील किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार इस तरह के कदाचार में शामिल अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?