लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पिछले एक वर्ष में हुई साइबर धोखाधड़ी का विवरण तलब

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:11 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 जून इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल), लखनऊ को निजी हलफनामा दाखिल कर उनसे एक साल के भीतर साइबर धोखाधड़ी संबंधी दर्ज प्राथमिकी की संख्या, जांच की वर्तमान स्थिति, फर्जी तरीके से निकाली गई रकम, पीड़ित की डूबी रकम की वसूली और इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देने को शुक्रवार को कहा।

अदालत ने प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (अपराध, साइबर सेल) को भी पिछले एक साल के इसी तरह के विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह आदेश न्यायमूर्ति एसके यादव ने नीरज मंडल उर्फ राकेश द्वारा दायर जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पारित किया। राकेश को उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बैंक खाते से फर्जी तरीके से धन निकालने के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिस संबंध में प्रयागराज के कैंट थाने में 8 दिसंबर, 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारी इस तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।

संबद्ध पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत जिले और प्रदेश स्तर पर फर्जी तरह से धन निकासी के संबंध में पुलिस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से संतुष्ट नहीं थी।

अदालत ने कहा, “यह समाज के खिलाफ एक अपराध है और पुलिस अधिकारी इस तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।”

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख नौ जुलाई तय की और प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) और कैंट थाने के प्रभारी को अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू