लाइव न्यूज़ :

VIP: MP में नेताओं का काल साइन बदला, मोहन-1, शिवराज-5,सिंधिया-6,कमलनाथ-7वें VIP

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 4, 2024 10:09 IST

एमपी में सत्ता के चेहरे बदलने के साथ अब वीआईपी कॉल साइन भी बदल गया है। किस नेता को कौन से वीआईपी नंबर से संबोधित किया जाएगा। यह पुलिस ने तय कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में नेताओं के वीआईपी काँल साइन बदलेंमोहन यादव से लेकर कमलनाथ तक काँल साइन को बदला गया

भोपाल कमिश्नर पुलिस की इंटेलीजेंस शाखा ने वीआईपी श्रेणी की लिस्ट जारी कर दी है। वीआईपी कॉल साइन में मोहन यादव को वीआईपी नंबर वन रखा गया है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान सिंह नंबर वन और कमलनाथ नंबर दो पर थे। लेकिन अब बदले कॉल साइन में मुख्यमंत्री मोहन यादव को वीआईपी 1 कॉल साइन रहेगा। मुख्यमंत्री होने के कारण मोहन यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जेड प्लस कैटेगरी में रखा गया है लेकिन उनका कॉल साइन बदल गया है। शिवराज सिंह चौहान अब वीआईपी नंबर पांच हो गए हैं।

 15 वीआईपी की सूची पर नजर डालें तो..

वीआईपी नंबर 1 डॉक्टर, मोहन यादव मुख्यमंत्री 

वीआईपी नंबर 2 जगदीश देवड़ा,डिप्टी सीएम 

वीआईपी नंबर 3 राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम 

वीआईपी नंबर 4 रिज़र्व है

वीआईपी नंबर 5 शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री

 वीआईपी नंबर 6  ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री 

वीआईपी नंबर 7 कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री 

वीआईपी नंबर 8 उमा भारती, पूर्व सीएम 

वीआईपी नंबर 9 दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री 

पुलिस की इंटेलीजेंस शाखा के द्वारा जारी की गई लिस्ट में वीआईपी नंबर 4 और 10 से 14 तक के कॉल साइन को रिजर्व रखा गया है यानी कि कोई वीआईपी भोपाल में बाहर से आता है तो उन्हें यह कॉल साइन दिए जा सकते हैं।

 उमा भारती को जेड प्लस, कमलनाथ को जेड, दिग्विजय सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा है। वही मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना को वीआईपी नंबर 15 का कॉल साइन दिया गया है।

 दरअसल भोपाल में वीआईपी के मूवमेंट होने के दौरान वायरलेस पर दिए जाने वाली सूचना और उसके मुताबिक  लगने वाली व्यवस्था, कॉल साइन के जरिए लगती है ताकि पुलिस कर्मियों को इस बात की जानकारी हो कि कौन से वीआईपी का मूवमेंट किस तरफ है और उसके लिए किस तरह की व्यवस्था की जानी है। और यही कारण है कि पुलिस की इंटेलीजेंस शाखा ने अब वीआईपी की नई लिस्ट तैयार कर ली है। और इसी के हिसाब से अब नेताओं को साइन कॉल होगा और उसी के हिसाब से ट्रैफिक से लेकर दूसरी व्यवस्थाएं लगाई जाएगी।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?