लाइव न्यूज़ :

शारदा चिट फंड मामला: राजीव कुमार को मिली राहत, कोलकाता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 12:35 IST

इससे पहले अलीपुर जिला और सत्र अदालत ने 21 सितंबर को कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोलकाता हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई सोमवार को पूरी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देकरोड़ो रुपये के शारदा चिट फंड घोटाले से जुड़ा है यह मामलासीबीआई इस मामले में राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है, पर वे अब तक बचते रहे हैं

कोलकता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को राहत देते हुए कोलकाता हाई कोर्ट ने शारदा चिंट फंड घोटाला मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। राजीव कुमार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई थी। 

सीबीआई के वकील वाई जे दस्तूर ने न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की गुप्ता की पीठ के सामने राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपनी दलीलें पूरी कर ली थी। सीबीआई वकील की दलील पूरी होने के बाद बंद कमरे में मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने सुनवाई स्थगित कर दी। 

कुमार के वकीलों ने पीठ के समक्ष गुरुवार को याचिका के समर्थन में अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं। उनके वकीलों ने मामले में बंद कमरे में सुनवाई का अनुरोध किया था, जिसपर 25 सितंबर को अदालत ने सहमति प्रकट की थी। 

इससे पूर्व अलीपुर जिला और सत्र अदालत ने 21 सितंबर को कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड मामले में एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर कुमार को कई नोटिस भेजे थे। वर्तमान में कुमार पश्चिम बंगाल अपराध शाखा विभाग (सीआईडी) में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।

टॅग्स :कोलकातासीबीआईशारदा चिट फंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos