लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव पर असमंजस बरकरार, राजीव गाबा की दावेदारी सबसे मजबूत

By हरीश गुप्ता | Updated: July 26, 2019 09:10 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय में अजय भल्ला की ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के तौर पर नियुक्ति के साथ ही अब सबकी निगाहें कैबिनेट सचिव पद की ओर हो गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा का चार वर्ष का कार्यकाल 12 सितंबर को समाप्त हो रहा है. सिन्हा को जून में मिले तीन माह के एक्सटेंशन ने समूची नौकरशाही को चौंका दिया था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय में अजय भल्ला की ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के तौर पर नियुक्ति के साथ ही अब सबकी निगाहें कैबिनेट सचिव पद की ओर हो गई हैं. यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार नये कैबिनेट सचिव का भी ऐलान कर देगी, क्योंकि वर्तमान कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा का चार वर्ष का कार्यकाल 12 सितंबर को समाप्त हो रहा है. सिन्हा को जून में मिले तीन माह के एक्सटेंशन ने समूची नौकरशाही को चौंका दिया था.

माना जा रहा था कि अगर सरकार को वर्तमान गृह सचिव राजीव गाबा को अगला कैबिनेट सचिव बनाना है तो वह उन्हें सीधे ओएसडी नियुक्त करके यह कर सकती थी. लेकिन अगले गृह सचिव को लेकर असमंजस देरी की वजह बन गई. अमित शाह के लिए गृह मंत्रालय नया था और इसलिए वह मंत्रालय के कामकाज को समझने के लिए कुछ वक्त चाहते थे. वह चाहते थे कि राजीव गाबा कुछ वक्त गृह मंत्रालय में बने रहें.

उम्मीद की जा रही थी कि गृह मंत्रालय में दिया गया काम पूरा करने के बाद गाबा को ओएसडी नियुक्त कर उनके कैबिनेट सचिव बनने का रास्ता साफ कर दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक अगले महीने अजय भल्ला के गृह मंत्रालय का कामकाज अच्छी तरह से संभाल लेने के बाद ही अगले तीन-चार हफ्ते में गाबा को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. अजय भल्ला ने ऊर्जा सचिव के तौर पर उल्लेखनीय काम किया.

देश के हर गांव तक बिजली की योजना में उनका योगदान अहम रहा. उनके प्रदर्शन से खुश होकर ही प्रधानमंत्री ने उन्हें गृह मंत्रालय के लिए चुना. अगले कैबिनेट सचिव को लेकर नौकरशाहों ने चुप्पी साध रखी है. कैबिनेट सचिव की होड़ में रहने वाले टेलीकॉम सचिव अरूणा सुंदरम 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं. उनके उत्तराधिकारी की भी घोषणा हो चुकी है. यह भी स्पष्ट है कि पी.के. सिन्हा को जून में मिले एक्सटेंशन के बाद अब कोई सेवावृद्धि नहीं मिलेगी. ऐसे में कैबिनेट सचिव को लेकर असमंजस कुछ वक्त और कायम रहने की संभावना है.

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत