लाइव न्यूज़ :

CAA हिंसा, रेलवे की संपत्ति को नुकसान, 21 लोग अरेस्ट, 88 करोड़ रुपये की वसूलीः आरपीएफ

By भाषा | Updated: January 15, 2020 16:06 IST

आरपीएफ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 88 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे पुलिस ने 27 मामले तथा आरपीएफ ने 54 मामले दर्ज किए गए हैं।सीएए के विरोध के दौरान हुई हिंसा में शामिल शरारती तत्वों की पहचान वीडियो फुटेजों के द्वारा की गई है।

रेलवे ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान उसकी संपत्ति को क्षति पहुंचाने ‍व आगजनी के मामले में शामिल अब तक 21 शरारती तत्वों की पहचान की है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 87.99 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान की भरपाई इसमें शामिल लोगों से की जाएगी। संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) कानून पारित किए जाने के कुछ दिन बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं।

हिंसक प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगाई, पटरियों पर अवरोधक डाले और ट्रेन के डब्बे भी जलाए। अधिकारियों ने कहा कि अब तक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 27 मामले, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 54 मामले दर्ज किए हैं तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी एवं हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की गई है। तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो को अब भी खंगाला जा रहा है जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पश्चिम बंगाल से हैं।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘संपत्ति की भरपाई के लिए वाणिज्यिक विभाग गिरफ्तार लोगों को नोटिस भेजेगा।’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमोदी सरकारभारतीय रेलरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष