लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण समाप्त होने के बाद सीएए को लागू किया जाएगा : शाह

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:59 IST

Open in App

ठाकुरनगर (पश्चिम बंगाल), 11 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय सहित सीएए के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया कोविड-19 टीकाकरण समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगी।

उन्होंने विपक्ष पर अल्पसंख्यक समुदाय को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे लागू किए जाने से भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 2018 में वादा किया था कि वह नया नागरिकता कानून लाएगी और 2019 में भाजपा के सत्ता में आते ही वादे को पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।

शाह ने कहा, ‘‘ममता दीदी ने कहा कि हमने गलत वादा किया। उन्होंने सीएए का विरोध करना शुरू कर दिया और कहती हैं कि वह इसे कभी लागू नहीं होने देंगी। भाजपा अपने वादे हमेशा पूरे करती है। हम इस कानून को लेकर आए हैं और शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी।’’

उन्होंने यहां मतुआ समुदाय के गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जैसे ही कोविड-19 के टीकाकरण की प्रक्रिया खत्म होती है, सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आप सभी इस देश के सम्मानित नागरिक होंगे।’’

मतुआ मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के कमजोर तबके के हिंदू हैं जो बंटवारे और बांग्लादेश के निर्माण के बाद भारत आ गए थे। उनमें से कई को भारतीय नागरिकता मिल गई है लेकिन बड़ी आबादी को अभी तक नागरिकता नहीं मिली है।

राज्य में इस समुदाय की आबादी लगभग 30 लाख है जिसका चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और नदिया, और उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में 30 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। यह समुदाय पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में इसने भाजपा का समर्थन किया।

शाह ने कहा कि बनर्जी सीएए को लागू करने का विरोध करने की स्थिति में नहीं होंगी क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का गृह मंत्री होने के नाते मैं भारत के अल्पसंख्यकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपमें से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। सीएए किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है।’’

राज्य की पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकारों पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि इन सरकारों ने कभी शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में नहीं सोचा और इन्होंने शरणार्थियों को उसी तरह धोखा दिया, जिस तरह तृणमूल कांग्रेस ने धोखा दिया है।

शाह ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला और कहा कि केवल भाजपा ही इस समस्या को रोक सकती है।

सीएए लागू करने के शाह के आश्वासन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह इसे बंगाल में कभी भी लागू नहीं होने देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले