लाइव न्यूज़ :

CAA: समर्थकों और विरोधियों में पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, दो मेट्रो स्टेशन बंद

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2020 17:57 IST

सीएए के समर्थकों और विरोधियों में टकराव के हालात बनने के बाद जाफराबाद और मौजपुर में पथराव। पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले। दो मेट्रो स्टेशन बंद।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच जाफराबाद और मौजपुर में पथरावहालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को भाजनी पड़ी लाठियां, छोड़ने पर आंसू गैस के गोले

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन और विरोध को लेकर दिल्ली में रविवार हालात बिगड़ गए। मौजपुर के कबीर नगर मेट्रो स्टेशन के पास सीएए के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके अलावा जाफराबाद में भी सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस लाठियां भाजनी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। सुरक्षा के लिहाज से मौजपुर और बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

दो मेट्रो स्टेशन बंद

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ रातभर चला प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहने पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। इस प्रदर्शन में करीब 500 लोग पहुंचे, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। यह प्रदर्शन शनिवार की रात शुरू हुआ और इस दौरान सीलमपुर को मौजपुर तथा यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क जाम कर दी गई। महिलाओं के हाथ में तिरंगा था और वे ‘आजादी’ के नारे लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि वे तब तक नहीं हटेंगी जब तक केन्द्र सीएए को वापस नहीं ले लेता।

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इस स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकेगी। ’’ बुशरा नामक महिला ने कहा कि सीएए को वापस लिए जाने तक प्रदर्शनकारी यहां से नहीं हटेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता फहीम बेग ने कहा कि लोग इस मामले पर सरकार के रुख से नाराज हैं। सीएए के खिलाफ मुख्य सीलमपुर मार्ग और कर्दमपुरी के पास प्रदर्शन पहले से ही जारी है। जाफराबाद में यह प्रदर्शन ऐसे समय किया जा रहा है जब शाहीन बाग में पिछले दो महीने से सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास जारी है। उच्चतम न्यायालय ने इन सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों से संपर्क करने के लिए वार्ताकार भी नियुक्त किए हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्लीमेट्रोकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे