लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: पीएफआई पर यूपी में हिंसा भड़काने का आरोप, रैली के लिए तृणमूल सांसद को किया आमंत्रित

By भाषा | Updated: January 2, 2020 18:48 IST

संगठन के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 2019 के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिये पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुर्शिदाबाद से तृणमूल के सांसद अबू ताहिर खान को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सहमति जतायी है।

इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सीएए के खिलाफ रैली करेगा और इसे संबोधित करने के लिये उसने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय सांसद ताहिर खान को "आमंत्रित" किया है।

संगठन के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 2019 के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिये पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

पश्चिम बंगाल पीएफआई के महासचिव मुनीर-उल-शेख ने बताया, "हम पांच जनवरी को मुर्शिदाबाद में सीएए के खिलाफ रैली आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें मुर्शिदाबाद से तृणमूल के सांसद अबू ताहिर खान को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सहमति जतायी है।" हालांकि जब खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पीएफआई की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है और संगठन बिना उनकी इजाजत लिए प्रदर्शनों में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

तृणमूल सांसद ने कहा, "मुझे न तो पीएफआई की ओर से कोई निमंत्रण मिला है और न ही मैंने प्रदर्शन में शामिल होने पर सहमति जतायी है। अगर संगठन बिना इजाजत मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह अनैतिक है। "

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएए के खिलाफ राज्यव्यापी हिंसक विरोध प्रदर्शन में पीएफआई की संलिप्तता का संदेह जताया है और संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पीएफआई उत्तर प्रदेश के प्रमुख वसीम और 16 अन्य कार्यकर्ताओं को राज्य में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी के डीजीपी ने कहा था कि राज्य की पुलिस ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगालममता बनर्जीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना