लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध, केरल में मुस्लिम संगठनों ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाए, महिलाएं धरने पर बैठीं

By भाषा | Updated: January 13, 2020 20:01 IST

मुस्लिम संगठनों से जुड़े करीब एक हजार लोगों ने यहां सीएए के विरोध में पहले जुलूस निकाला और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कझगम और मनिथानेया मक्कल कात्ची ने एक हफ्ते पहले हस्ताक्षर अभियान की पहल शुरू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं और बच्चों समेत कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करते हुए जुलूस निकाला।दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं को बताया कि कई राज्यों ने कानून को लागू करने से इनकार कर दिया है।

संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग को लेकर मुस्लिम संगठनों ने यहां सोमवार को जिलाधिकारी को एक लाख लोगों के हस्ताक्षर के साथ ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम संगठनों से जुड़े करीब एक हजार लोगों ने यहां सीएए के विरोध में पहले जुलूस निकाला और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कझगम और मनिथानेया मक्कल कात्ची ने एक हफ्ते पहले हस्ताक्षर अभियान की पहल शुरू की थी।

महिलाओं और बच्चों समेत कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं को बताया कि कई राज्यों ने कानून को लागू करने से इनकार कर दिया है, ऐसे में तमिलनाडु सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए। 

सीएए और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठीं

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच यहां रोशन बाग के मंसूर अली पार्क में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं सीएए और एनआरसी के विरोध में कल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। मंसूर अली पार्क में धरने पर बैठीं सारा अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर सांप्रदायिक हमले का आरोप लगाते हुए कहा, "हम नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को अलग-अलग नहीं देखते, बल्कि ये एक दूसरे से जुड़े हैं।"

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के जरिए देश का संवैधानिक ढांचा तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसलिए हम सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। इस धरने में शहर के चौक, करेली, चकिया आदि इलाकों से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं।

एक अन्य महिला सीमा आजाद ने कहा, "एनआरसी के जरिए हमें अपनी ही नागरिकता साबित करने को कहा जा रहा है, जबकि हमारे बाप-दादा सैकड़ों साल से यहां रह रहे हैं। हम हमारे पुरखों का प्रमाण कहां से पेश करेंगे।" इस संबंध में एक अन्य महिला ने कहा कि जब तक एनआरसी पर रोक नहीं लगती, हम अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारतमिलनाडुकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए