लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: नागरिकता कानून, एनआरसी पर शंकाएं दूर करने के लिए अल्पसंख्यक आयोग बनाएगा हेल्प डेस्क

By भाषा | Updated: December 22, 2019 12:42 IST

देश के कई हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और कई विपक्षी दल सीएए को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका विरोध कर रही हैं। आयोग सीएए से संबंधित लोगों के सुझाव एवं शिकायतें भारत सरकार तक पहुंचाएगा।

देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर ''शंकाओं को दूर करने'' एवं सुझाव मांगने के लिए एक हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी के मुताबिक यह हेल्प डेस्क सोमवार से संचालित जो जाएगा।

लोग टोल फ्री नंबर: 1800 110 088 और ई-मेल: chairman-ncm@nic.in के माध्यम से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं या अपना सुझाव दे सकते हैं। रिजवी ने कहा, "सीएए और एनआरसी संबंधी सभी शंकाओं को दूर करने हेतु राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग तैयार है। हम लोगों को बताएंगे कि सीएए किसी भी तरह से देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है।''

उन्होंने कहा, " इस संबंध में आयोग द्वारा एक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है जो देशवासियों को इस विषय में जागरूक करेगी। सोमवार (23 दिसंबर) से इसकी शुरुआत हो जाएगी। " रिजवी ने कहा, ''लोग फ़ोन और ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव एवं प्रश्न रख सकते हैं। साथ ही आयोग के कार्यालय में अधिकारी भी हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगे।''

उन्होंने बताया कि आयोग सीएए से संबंधित लोगों के सुझाव एवं शिकायतें भारत सरकार तक पहुंचाएगा। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का है, ऐसे में इससे भारत के किसी नागरिक को कोई समस्या नहीं होगी। कांग्रेस और कई विपक्षी दल सीएए को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका विरोध कर रही हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष